देवी-पाटन-मंडल

विद्युत विभाग की दबंगई? महिला ने लगाया घर में घुसकर मारपीट व अभद्रता का आरोप*

*विद्युत विभाग की दबंगई? महिला ने लगाया घर में घुसकर मारपीट व अभद्रता का आरोप*

*पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर, कार्यवाही की मांग*
*गोंडा*
गोण्डा जनपद के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर घर में घुसकर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि विद्युत विभाग के कुछ कर्मचारी जांच के नाम पर उसके घर पहुंचे। उस समय वह अपने छोटे बच्चे के साथ घर में अकेली थी। आरोप है कि कर्मचारियों ने बिना अनुमति जबरन घर में प्रवेश किया और अभद्र व्यवहार करने लगे। महिला के मुताबिक, जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो एक कर्मचारी ने उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घर का सामान भी अस्त-व्यस्त हो गया और महिला के कपड़े तक बिगड़ गए। शोर-शराबा होने पर आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने महिला को झूठे विद्युत चोरी के मामले में फंसाने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने संबंधित अधिकारियों और कर्नलगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने बताया कि इस घटना से वह मानसिक रूप से काफी आहत है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहती है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विद्युत विभाग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button