उत्‍तर प्रदेशक्राइमगोंडादेवी-पाटन-मंडलबहराइच

कांटा बाबू का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप!

कांटा बाबू का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप*
*गोंडा*
गोंडा जिले के अंतर्गत कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे गुमटी के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिबियापुर अवधूतनगर निवासी रविदत्त सिंह पुत्र हौंसला सिंह (उम्र लगभग 58 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि रविदत्त सिंह जरवल चीनी मिल के लालेमऊ यूनिट में कांटा बाबू के पद पर कार्यरत थे। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह ग्राम चंगेरिया स्थित रेलवे गुमटी के पास शव देखे जाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पास से कोई स्पष्ट साक्ष्य न मिलने के कारण मौत के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में भी शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button