बिहार
भारत-पाक T20 वर्ल्ड कप मैच पर जल्द फैसला: ICC की सख्ती के बाद BCB अध्यक्ष लाहौर पहुंचे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 15 फरवरी को कोलंबो में निर्धारित भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार विवाद में नया मोड़ आया। ICC की कड़ी चेतावनी के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पाकिस्तान पहुंचे।विवाद की शुरु पाकिस्तान सरकार ने ‘फोर्स मेजर’ का हवाला देकर भारत के खिलाफ मैच न खेलने का ऐलान किया। ICC ने PCB को निलंबन, रेवेन्यू रोकने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। BCB ने पहले पाकिस्तान का समर्थन किया था, जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया।बैठक का अपडेटलाहौर में PCB-ICC इमरजेंसी बैठक हो रही है। सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान सरकार ग्रीन सिग्नल दे सकती है या मैच श्रीलंका में शिफ्ट हो सकता है। 48 घंटों में अंतिम फैसला संभव।



