अन्यजानकारी

मुस्लिम देश मलेशिया, जहां 1500 साल हिंदू राजाओं का रहा शासन, शिव-विष्णु मंदिर आज भी गवाह, दौरे पर PM मोदी

Malaysia Muslim Population: मलेशिया का इतिहास हजारों वर्षों तक हिंदू और बौद्ध संस्कृति से जुड़ा रहा है. कई हिंदू राजाओं ने हजारों सालों तक मलेशिया पर अपना शासन चलाया. चोल वंश का मलेशिया के इतिहास में आज भी अमिट छाप है. मलेशिया में प्राचीन हिंदू मंदिर आज भी हैं.

नई दिल्ली:

Malaysia Religion Percantage: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर दक्षिण पूर्व एशियाई देश मलेशिया पहुंचे हैं, जहां मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने खुद एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया. आसियान देश मलेशिया से भारत के हजारों साल पुराने व्यापारिक-सांस्कृतिक संबंध रहे हैं. यहां आज भी 50 से ज्यादा हिंदू और बौद्ध मंदिर इसका गवाह हैं. मलेशिया 14वीं-15वीं शताब्दी इस्लाम के आगमन से पहले लगभग 1500 सालों तक हिंदू और बौद्ध धर्म के प्रभाव में रहा. इंडोनेशिया, कंबोडिया की तरह दक्षिण-पूर्व एशिया के देश मलेशिया में कभी हिंदू शासकों का साम्राज्य फैला था. दक्षिण भारत के प्रतापी राजा राजेंद्र चोल की यहां समुद्री विजय का इतिहास भी है.

मलेशिया में हिंदुओं की आबादी

मलेशिया की कुल आबादी लगभग 3.5 करोड़ है. इसमें हिंदू आबादी करीब 6.3% से 6.5% है. मलेशिया में लगभग 22 से 23 लाख हिंदू रहते हैं. यहां अधिकांश हिंदू तमिल मूल के हैं. मलेशिया की कुल हिंदू आबादी का लगभग 85% से 90% हिस्सा यानी करीब 20 लाख तमिल और तमिलनाडु से जुड़े हैं.बाकी के 10-15% हिंदुओं में मलयाली, तेलुगु, पंजाबी और उत्तर भारतीय हैं. दुनिया में भारतीय मूल की आबादी के मामले में मलेशिया दूसरी पायदान पर है.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button