राष्ट्रीय

सिंध भारत में आ सकता है…’ राजनाथ के बयान से पाकिस्तान को लगा झटका, इस्लामाबाद से लेटर जारी

भारत के रक्षा मंत्री ने रविवार को कहा, “आज भले ही सिंध की जमीन भारत का हिस्सा न हो, लेकिन सभ्यता के हिसाब से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा. और जहां तक ​​जमीन का सवाल है, सीमाएं बदल सकती हैं. क्या पता, कल सिंध फिर से भारत में लौट आए.”

भारत के रक्षा मंत्री के एक बयान पर पाकिस्तान को टीस लग गयी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा था कि पाकिस्तान का सिंध क्षेत्र भले ही आज भारत में नहीं है, लेकिन सीमाएं बदल सकती हैं और यह क्षेत्र भारत को वापस मिल सकता है. अब इसपर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत के संबंध में भारतीय रक्षा मंत्री की भ्रम से भरे और खतरनाक बदलाव की मांग करने वाली टिप्पणियों की पाकिस्तान कड़ी निंदा करता है.

 

चलिए आपको बताते हैं कि राजनाथ सिंह ने क्या कहा था और पाकिस्तान ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कहा है?

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विभाजन के बावजूद सिंध के भारत के साथ सभ्यतागत संबंध को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के शब्दों को याद करते हुए रविवार को कहा कि ‘‘सीमाएं बदल सकती हैं” और ‘‘ सिंध फिर भारत में शामिल हो सकता है”. रक्षामंत्री ने सिंधी समुदाय द्वारा दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आडवाणी जी ने अपनी एक पुस्तक में लिखा है कि सिंधी हिंदू, विशेषकर उनकी पीढ़ी के लोग, अब भी सिंध को भारत से अलग करने की बात को स्वीकार नहीं कर पाए हैं.”

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button