बिहार

सीतामढ़ी में लूटपाट के दौरान गोली मारने वाले की ही हो गई मौत, जिसे गोली लगी वह…

बिहार में इन दिनों पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराध पर नियंत्रण नहीं हो रहा है. करीब प्रत्येक दिन अपराधिक घटनाएं हो रही है. सीतामढ़ी में बीती रात अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को लूटपाट के दौरान गोली मार दी लेकिन घटना में गोली मारने वाले अपराधी..

सीतामढ़ी: यूँ तो इन दिनों बिहार में लगभग प्रत्येक दिन आपराधिक घटनाएँ घट रही हैं। हालाँकि पुलिस अपराध नियंत्रण की दिशा में काम जरुर कर रही है लेकिन महसूस होता है कि अपराधी पुलिस से अधिक तेज हैं और पुलिस को भगा रहे हैं। हालांकि इस बीच सीतामढ़ी से एक चौंकाने वाली खबर आई है जहां अपराधियों ने बीती देर रात एक सीएसपी संचालक को लूटपाट के दौरान गोली मार दी। गोली लगने से सीएसपी संचालक जख्मी हो गया वहीं गोली मारने वाले की ही मौत हो गई। घटना के बाद एक तरफ जहां पुलिस ने जख्मी सीएसपी संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं दूसरी तरफ मृतक अपराधी के शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मार कर चार लाख रूपये लूट लिए थे और भागने लगे। इसी दौरान एक अपराधी की मौत हो गई।

गोली मार लूट लिए 4 लाख

घटना सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र के सुतिहारा और बारा गाँव के बीच की है। बताया जा रहा है कि बारा गाँव निवासी उत्तम कुमार सुतिहारा चौक पर एक निजी फाइनेंस बैंक का सीएसपी केंद्र चलाते हैं। बीती रात करीब दस बजे के आसपास वह सीएसपी बंद कर अपने घर लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी रूपये से भरा बैग ले कर भागने लगे लेकिन इस दौरान वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। सड़क दुर्घटना में एक अपराधी की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक अपराधी की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के कबरा गांव निवासी भरत झा के बेटा के रूप में की गई है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button