पंजाब के जालंधर में एक युवती रानो (21) की कोठी के अंदर मौत हो गई।

पंजाब के जालंधर में एक युवती रानो (21) की कोठी के अंदर मौत हो गई। युवती की मां ने आरोप लगाया कि कोठी का मालिक बेटी को प्रताड़ित करता था। उसे कोठी में ही कैद कर रखा था। बुधवार को युवती की छोटी बहन का जन्मदिन था। इसके लिए केक लाने वाली थी, मगर उससे पहले उसने सुसाइड कर लिया। परिवार ने एक सीसीटीवी भी पुलिस को सौंपा, जिसमें युवती सीढी उठाती नजर आ रही है। इसके साथ ही परिवार के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बस्ती बाबा खेल थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया।
मगर, इस धरने पर स्कूटी सवार एक लड़की ने सवाल उठाकर हंगामा कर दिया। लड़की ने कहा कि बिहार वालों को यहां पर धरना लगाने का हक नहीं है। इतना सुनते ही सुसाइड करने वाली लड़की की मां-बहन और स्कूटी सवार लड़की आमने-सामने हो गए और तू-तू मैं-मैं होने लगी।
सवार लड़की ने कहा कि सड़क खाली करो। यहां पर नारे लगाने का आपको कोई हक नहीं है। पंजाब के रोड पर आप लोग धरना नहीं लगा सकते। नारे ही लगाने हैं तो बिहार चले जाओ।



