गोंडा में सरयू तट, खैरा भवानी पोखरा सहित विभिन्न सरोवरों पर महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया महापर्व छठ पूजा

*गोंडा*
गोंडा में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा जिले में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर 51 घाटों पर लाखों महिलाओं ने व्रत रखकर ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य भगवान भास्कर से पुत्रों की लंबी व परिजनों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। 36 से 48 घंटे निर्जला व्रत रहने वाली लाखों महिलाओं ने सरोवर नदियों में खड़े होकर ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। सर्वाधिक भीड़ सरयू तट कटरा घाट पर देखने को मिली नगर पालिका की तरफ से घाट को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया था। पीत वस्त्र धारण कर पहुंची महिलाओं ने छठ माता की पूजा की और भजन गाते हुए ढलते हुए सूर्य देव को नदी के पवित्र जल में खड़े होकर सूप से अर्घ्य दिया। इससे पहले निराजल वृत रखकर सूर्योदय पर ऊर्जा के श्रोत भगवान सूर्य को नमन किया। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच कई महिलाएं सिर पर कलश रख व दीप लेकर सरयू के किनारे पहुंची और बालू से छठ मईया की आकृति बनाकर अपनी मान्यता के अनुसार पूजन किया। श्रद्धालुओं की मानें तो इस पूजन को करने से सुख शांति और समृद्धि की प्राप्त होती है। साथ ही महिलाएं बच्चों के दीर्घायु होने की कामना को लेकर यह व्रत और पूजन करती हैं। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कटरा घाट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं नगर पालिका की ओर सरयू कटरा घाट पर स्वच्छता, प्रकाश व सजावट के बेहतर इंतजाम किए गए। घाट पर जागरण पार्टी द्वारा छठी मैया का गुणगान किया जा रहा था। वहीं भाजपा विधायक अजय सिंह ने वर्ती महिलाओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि छठ पूजा सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है इसमें महिलाएं 36 से 48 घंटे निर्जला व्रत रहकर छठी मैया की पूजा करती है। एडिशनल एसपी राधेश्याम राय की पत्नी भी सरयू घाट पर अपने परिजनों के साथ पूजा करती नजर आयी। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय अपने सिर पर पूजा की टोकरी लेकर सरयू घाट पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पत्नी के संग पूजा अर्चना की। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रामलली मोदनवाल व प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल भी अपने परिजनों के साथ सरयू घाट पर पूजा करते नजर आए। पूजा का समापन होने के पश्चात लखनऊ गोंडा हाईवे पर भीषण जाम देखने को मिला नारायणपुर माझा मोड़ से लेकर धौरहरा चौराहे तक गाड़ियों की लंबी कतारै दिखाई। दी इस दौरान पुलिस प्रशासन कडी मशक्कत कर जाम हटवाता नजर आया। घाट पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था जहां कलाकारों ने एक से बढ़कर एक छठ के गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर एडिशनल एसपी राधेश्याम राय भी अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंचे और अपनी पत्नी संग पूजा-अर्चना की। नगर पालिका अध्यक्ष रामलली मोदनवाल, उनके प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, , आशीष सिंह, शिवम सिंह, हितेश सिंह, सुरज सिंह, गुड्डू सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



