खेल

भारत और पाकिस्तान का इतिहास रचने वाला एशिया कप 2025 का फाइनल मैच आज दुबई में

एशिया कप 2025 का फाइनल मैच 28 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह पहली बार है कि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे।

टूरनमेंट में पहले दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए हैं जिनमें भारत ने दोनों में जीत दर्ज की है।भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम पूरी तरह से मजबूत और विजयी फार्म में है। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और तिलक वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

वहीं जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव गेंदबाजी में धमाकेदार फॉर्म में हैं।पाकिस्तान की टीम के कप्तान सलमान आगा हैं।जिनके नेतृत्व में पाकिस्तान फाइनल में पहुंची है। पाकिस्तान के पास शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं, जो किसी भी टीम के लिए चुनौती हो सकते हैं।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे टॉस के साथ शुरू होगा और मुख्य मुकाबला रात 8 बजे होगा। इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी और SonyLiv ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा से बड़े उत्साह और रोमांच के केंद्र रहे हैं, इस फाइनल को लेकर भी देश-विदेश में हर्षोल्लास व चर्चा रही है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button