Meerut:रैपिड स्टेशन की लिफ्ट में फंसे यात्री हो गये बेहोश रेस्क्यू करने में लग गया एक घंटा

रैपिड रेल के साउथ स्टेशन पर ग्राउंड से फर्स्ट फ्लोर पर जा रही लिफ्ट बीच में बंद हो गई। इस दौरान लिफ्ट में 22 यात्री थे। इनमें बच्चे और महिलाएं भी थीं। सभी यात्री करीब सवा घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे।
इंजीनियरों की टीम ने ही आने में 35 मिनट लगा दिया। 40 मिनट के प्रयास के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला और यात्रियों को बाहर निकाला। तब तक एक महिला और एक युवक बेहोश हो चुके थे।
दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।रविवार शाम करीब सात बजे कुछ यात्री दिल्ली, नोएड़ा, गाजियाबाद जाने के लिए रैपिड रेल के साउथ स्टेशन पर पहुंचे।
ग्राउंड फ्लोर से करीब 22 लोग फर्स्ट फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए। बीच में जाते ही लिफ्ट बंद हो गई और सभी लोग फंस गए।लिफ्ट में मौजूद संजीव कुशवाह निवासी कैलाशपुरी गढ़ रोड ने मोबाइल से इसकी सूचना अपने भाई राहुल कुशवाह को दी।
एक-दो और लोगों ने भी स्वजन को लिफ्ट में फंसने की जानकारी दी। सबसे पहले राहुल कुशवाह स्टेशन पहुंचे और सिक्योरिटी से संपर्क किया।