बिहार

Bihar News: भीषण गर्मी के कारण राजगीर सफारी का समय बदला, अब इतने बजे तक ही घूम पाएंगे

बढ़ती गर्मी और लू का असर आम लोगों के साथ ही जानवरों को भी परेशान करने लगी है. इसे देखते हुए बिहार के राजगीर के जू सफारी और नेचर सफारी के समय में बदलाव किया गया है और नया समय गुरुवार से लागू किया जा रहा है. नये समय के अनुसार ये दोनों पर्यटक स्थल अब सुबह छह बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। इस संबंध में डीएफओ राजकुमार एम और जू सफारी निदेशक राम सुंदर एम ने संयुक्त रूप से आदेश जारी कर दी है।

बिहार मौसम सेवा केंद्र की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में राजगीर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है,साथ ही अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहने और दोपहर में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए पर्यटकों और वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी समय में बदलाव कर गुरुवार से अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए सुबह जल्दी भ्रमण की सुविधा दी जा रही है। पर्यटकों को जू सफारी और नेचर सफारी में प्रवेश की अंतिम समय सीमा दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। साथ ही भ्रमण के दौरान पर्यटकों को गर्मी और लू से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजगीर का जू सफारी देश के कुछ मॉर्डन सफारी स्थलों में से एक है और गर्मियों में यहां देश विदेश से सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। समय में यह बदलाव पर्यटकों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण के उद्देश्य से लिया गया है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button