जानकारी

जंगली हाथी के हमले में एक की मौत

गुमला से एक दर्दनाक खबर सामने आयी है. मिली जानकारी के अनुसार पालकोट थाना क्षेत्र के बरडीह व देवगांव चापा टोली में जंगली हाथी ने तीन लोगों पर हमला कर दिया. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये. जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार देवगांव चापाटोली निवासी क्रिस्टोफर एक्का (60 वर्ष), अजय मिंज (40 वर्ष) व इमिल बा के ऊपर हाथी ने हमला कर दिया. जिसके बाद तीनों जख्मी हो गए. एंबुलेंस 108 से अजय मिंज व क्रिस्टोफर एक्का को सदर अस्पताल लाया गया जहां क्रिस्टोफर एक्का को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि इमिल बा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है.वहीं परिजनों ने बताया कि क्रिस्टोफर शौच करने के लिए घर से कुछ दूरी पर गया था. इस दौरान जंगली हाथी ने उनको पटक-पटक कर मार डाला. जबकि अजय मिंज पुआल लेकर आ रहा था इसी दौरान जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया. अभी भी जंगली हाथी के क्षेत्र में जमे रहने की वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन जंगली हाथी क्षेत्र में तांडव मचाते रहते है जिससे कई किसानों के घर और खेत में लगी हुई फसलों को भारी नुकसान हो चूका है.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button