उत्‍तर प्रदेश

Meerut:60 साल के बुज़ुर्ग ने मालगाड़ी कटकर दे दी जान

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के नूर नगर हॉल्ट के पास 60 वर्षीय बुजुर्ग इलियास ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान कराकर पुलिस ने परिवार को जानकारी दी।

परिजनों का आरोप है कि कई सूदखोर बुजुर्ग पर पैसा लेने का दबाव बना रहे थे इसी के चलते बुजुर्ग ने आत्मघाती कदम उठाया है।

नूर नगर हॉल्ट के पास शौकीन गार्डन के सामने कुछ लोगों को एक बुजुर्ग घूमता हुआ दिखाई दिया। बुजुर्ग कभी ट्रेन की पटरी पर जाकर बैठ जाता तो कभी टहलने लगता।

यह देखकर भी किसी ने इसका कारण नहीं पूछा। करीब साढ़े ग्यारह बजे इस लाइन से एक मालगाड़ी गुजरी। तभी बुजुर्ग ने उसके सामने छलांग लगा दी।

मालगाड़ी से कटकर बुजुर्ग की मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button