उत्‍तर प्रदेशक्राइम

मेरठ सामूहिक हत्याकांड पुलिस ने 32 लोगों से की पूछताछ इन तीन विवाद में हुआ दंपती और तीन बेटियों का कत्ल

मेरठ में दंपती और तीन बेटियों की हत्या तंत्र-मंत्र, संपत्ति, अवैध संबंध और परिवार विवाद में हुई है। नामजद मुख्य आरोपी नईम मौलाना शातिर अपराधी है और तंत्र-मंत्र करके लोगों से ठगी करता है।

किठौर, रुड़की और लिसाड़ीगेट तक हत्याकांड का कनेक्शन है। नईम और उसके रिश्तेदार सहित तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीनों के मोबाइल की कॉल डिटेल से काफी महत्वपूर्ण जानकारी जुटा ली।

शनिवार दिनभर पुलिस ने परिवार के 32 लोगों से पूछताछ की।हत्याकांड में किसकी, कितनी और क्या भूमिका है। इसका भी पता लगाया गया। परिवार के सदस्य का किससे क्या रिश्ता है और कितना किसके यहां पर आना जाना है।

इसके बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई।

हत्याकांड के पीछे मुख्य वजह क्या है इसको लेकर परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग कहानी पुलिस को बताई। इसमें सबसे ज्यादा फोकस तांत्रिक नईम मौलाना पर रहा।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button