अन्यगोंडाजानकारी

पूर्व सांसद व पूर्व यूपी के कैबिनेट मंत्री कुंवर आनंद सिंह का 87वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया साथ ही 501गरीबो को कंबल वितरित किए

गोण्डा

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री तथा गोण्डा से कई बार सांसद रहे कुंवर आनंद सिंह का 87वे जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया।जन्मदिन के शुभ अवसर पर केंद्रीय विदेश,वन, पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के नेतृत्व में समाजसेवी गौरव सिंह उर्फ बीनू ने पूर्व में भी ग्रामसभा मनकापुर के भिन्न-भिन्न पुरवों पर 501 कंब्बल वितरित कर चुके हैंशनिवार को पूर्व मंत्री आनन्द सिंह के जन्मदिवस के मौके पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मनकापुर ग्राम सभा में गरीब तथा असहाय लोगों को 501 कंबल का वितरण कर जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उनके समर्थकों ने मनकापुर ब्लाक के ग्रामसभा मनकापुर में गरीबों को कंबल वितरित किए तथा कुछ स्थानों पर उनके दीर्घायु होने के लिए पूजा अर्चना की गई।

*गरीबों की सेवा करने का संकल्प लिया*

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए समाज सेवी बीनू सिंह ने कहा कि यह पूर्व केबिनेट मंत्री जी की लोकप्रियता का प्रमाण है कि गोण्डा जिले में उनके जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि गरीबों में कंबल वितरित करने से उन्हें बहुत खुशी मिली उन्होंने कहा कि

वह इसी साल से पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर गरीबों में कंबल बांट रहे हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री की सेवा को क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। आगे भी गरीबों की सेवा करने का संकल्प लिया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button