यूपी के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका,सभी 403 विधानसभा क्षेत्र में लगेगा रोजगार मेला!

यूपी के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका,सभी 403 विधानसभा क्षेत्र में लगेगा रोजगार मेला
योगी सरकार ने मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत एक नया अभियान शुरू करने जा रही है। पहली बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा जिसके तहत 500 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
सेवा योजना विभाग के मुताबिक निजी क्षेत्र की कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा।युवाओं की शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और अनुभव के आधार पर कंपनियां साक्षात्कार के आधार पर चयन करेंगी। 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच के आयु वर्ग के युवा इसमें शामिल हो सकेंगे।
जिनकी शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल से स्नातक तक होगा। जो भी युवा इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक होगा।इस योजना के बजट की बात करें तो विधानसभा स्तर पर प्रत्येक मेले के लिए 5 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी 75 जिलों में भी वृहद रोजगार मेले लगाए जाएंगे, जिसके लिए प्रत्येक जिले को 10 लाख रुपये का बजट का अलग से प्रावधान किया गया हैं।इस अभियान की शुरुआत अगले महीने से करने की संभावना है। तथा 31 मार्च तक इस इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।सेवायोजन विभाग के अनुसार, 403 विधानसभा और 75 जिला स्तर के इन रोजगार मेलों के जरिए दो लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मेलों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अलावा रोजगार मेलों को स्थानीय स्तर पर आयोजित करने का मकसद युवाओं को अपने ही क्षेत्र में कंपनियों और नौकरी के अवसरों से जोड़ना है। सरकार की योजना के तहत अलग-अलग क्षेत्रों की निजी कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के मुताबिक रोजगार के विकल्प मिल सकें।



