मेरठ

मेरठ में सी एम योगी ने खेल विवि का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सरधना क्षेत्र के सलावा में बन रहे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की प्रगति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसियों को विश्वविद्यालय के सचिवालय सहित विभिन्न भवनों का निर्माण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

साथ ही कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत को सत्र शुरू करने पर विचार विमर्श करने के लिए कहा। उन्होंने कि इसी सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की संभावनाओं पर भी विचार करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने मंडल आयुक्त को भी हर 15 दिन पर विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट लेने को कहा है।पहले ही निर्माण कार्य कुछ दिनों से लेट हो चुका है।

इसलिए मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की गति तेज करने को कहां है जिससे बारिश शुरू होने से पहले अधिक से अधिक निर्माण कार्य पूरा किया जा सके। वर्तमान लक्ष्य के अनुसार पहले चरण का निर्माण कार्य मध्य नवंबर तक पूरा होना है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button