मेरठ

पुलिस मुठभेड़ मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया , एक को लगी गोली 

मेरठ डेस्क सदिया

मेरठ में पुलिस से मुठभेड़ के बाद लूटपाट के एक मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मौके से भागने की कोशिश कर रहे घायल बदमाश के दूसरे साथी को भी पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया।

घायल बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर टीपीनगर में भोला रोड पर उज्जीवन फाइनेंस बैंक के कलेक्शन एजेंट प्रहलाद सिंह से लूटपाट की थी।

आयुष विक्रम सिंह एस पी ने देर रात हुई मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि टीपीनगर क्षेत्र अंतर्गत भोला रोड पर 11 सितंबर को उज्जीवन फाइनेंस बैंक के कलेक्शन एजेंट प्रहलाद सिंह से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये की रकम लूट ली थी। बदमाश एक टैब, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, मोबाइल भी लूट कर ले गये थे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button