बिहार

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के देकपुरा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन का जश्न मनाया !

बिहार डेस्क

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के देकपुरा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस अवसर पर केक काटकर और मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई अवधारणा उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा ने 15 लाख से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं और नालंदा जिले में 7 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने संगोष्ठी और सदस्यता अभियान भी चलाया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सुधारों के लिए जानी जाती है, चाहे अटल जी की सरकार हो या पिछले 10 वर्षों से नरेंद्र मोदी जी की सरकार हो। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश में कानून में कई संशोधन लाए हैं, जो समाज की भलाई के लिए लाए गए हैं। उन्होंने ट्रिपल तलाक और वक्फ बोर्ड में सुधार का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी सरकार का मूल लक्ष्य है कि समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button