अंतरराष्ट्रीय

ईरान ने बंद किया एयरस्पेस, इजरायल में बजे सायरन, ट्रंप ने बनाया अटैक प्लान, फिर छिड़ेगा युद्ध?

*ईरान ने बंद किया एयरस्पेस, इजरायल में बजे सायरन, ट्रंप ने बनाया अटैक प्लान, फिर छिड़ेगा युद्ध?*
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. शांति वार्ता ठप पड़ती दिख रही है और इसी बीच खबर है कि अमेरिका ईरान पर नए सैन्य हमलों की तैयारी कर रहा है. CBS News की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस में ईरान पर ‘फ्रेश राउंड’ स्ट्राइक की योजना तैयार की जा रही है. ये खबर आने के बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. रिपोर्ट का कहना है कि अगर अगले 24 घंटे में कोई बड़ा कूटनीतिक समझौता नहीं हुआ, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बड़े सैन्य ऑपरेशन को मंजूरी दे सकते हैं. हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. वहीं दूसरी ओर यह भी खबर आई है कि इजरायल के उत्तरी हिस्से में दुश्मन के विमान ने घुसपैठ की अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने हवाई हमले के सायरन बजाए. इजरायल की सेना ने कहा कि किरयात शमोना और दक्षिणी लेबनान की सीमा के पास रोश हानिकरा के ऊपर हवाई क्षेत्र में विमानों का पता चला है.

ईरान ने पूरा एयरस्पेस बंद किया
अमेरिकी हमले की आशंका के बीच ईरान ने अपना पूरा हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. इस कदम को साफ संकेत माना जा रहा है कि ईरान भी किसी बड़े टकराव की आशंका देख रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम फिलहाल नाम भर का बना हुआ है, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. हालांकि ईरान की ओर से एयरस्पेस खोलने के ऐलान के बावजूद किसी दूसरे देश का प्लेन इसके ऊपर से नहीं गुजरे.
ट्रंप दिखा रहे सख्ती

हालात कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में जाने का कार्यक्रम तक रद्द कर दिया. ट्रंप ने कहा कि ईरान की परिस्थितियों की वजह से उनके लिए व्हाइट हाउस में रहना जरूरी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वह बेटे की शादी में जाना चाहते थे, लेकिन ‘देशहित और सरकारी जिम्मेदारियों’ की वजह से ऐसा नहीं कर पाए. यानी एक तरफ बातचीत चल रही है, दूसरी तरफ ट्रंप खुद युद्ध मोड में नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने न्यू जर्सी में वीकेंड बिताने का कार्यक्रम रद्द किया और सीधे वॉशिंगटन लौट आए, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि व्हाइट हाउस में अगले कुछ घंटे बेहद अहम हो सकते हैं.
व्हाइट हाउस में छुट्टियां भी रद्द
अमेरिकी सेना और खुफिया एजेंसियों के कई अधिकारियों ने मेमोरियल डे वीकेंड की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, क्योंकि प्रशासन ईरान पर नए हमले के विकल्प पर विचार कर रहा है. यह संकेत देता है कि सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि सैन्य तैयारी भी बैकग्राउंड में तेज हो चुकी है.
बातचीत कहां तक पहुंची?
अमेरिका और ईरान के बीच सबसे बड़ा विवाद ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम (समृद्ध यूरेनियम) को लेकर है. व्हाइट हाउस चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार न बनाए और अपना एनरिच्ड यूरेनियम अपने पास न रखे. लेकिन ईरान अपना यूरेनियम सरेंडर करने को तैयार नहीं है. यही मुद्दा शांति वार्ता की सबसे बड़ी अड़चन बन गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button