दिल्ली

दिल्ली की ASHA वर्कर्स को अब दोगुना इंसेंटिव!

दिल्ली की ASHA वर्कर्स को अब दोगुना इंसेंटिव

दिल्ली की ASHA वर्कर्स के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ASHA वर्कर्स के मासिक इंसेंटिव को दोगुना करने के फैसले को मंजूरी दी गई है।

नई व्यवस्था के तहत अब तक 3,000 रुपये मासिक इंसेंटिव पाने वाली ASHA वर्कर्स को हर महीने 6,000 रुपये मिलेंगे। सरकार के इस फैसले से दिल्ली की करीब 6,725 ASHA वर्कर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है।

फ्रंटलाइन वर्कर्स को मिलेगा सम्मान
ASHA वर्कर्स स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं की मदद, बच्चों के टीकाकरण और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने जैसे कामों में उनकी अहम भूमिका रहती है। इंसेंटिव बढ़ाने के फैसले को सरकार ने उनके काम और योगदान के सम्मान से जोड़कर देखा है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button