अन्यजानकारी

पापा जिंदा हैं…’ ईशा देओल ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट, मौत की अफवाहों पर लगाया ब्रेक

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों ने सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूफान मचा दिया. लेकिन इन खबरों के बाद मंगलवार सुबह उनकी बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर सख्त बयान जारी कर इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया. ईशा ने साफ-साफ लिखा कि उनके पिता यानी धर्मेंद्र अभी जिंदा हैं और अस्पताल में डॉक्टर्स की देखरेख में हैं.

धर्मेंद्र के निधन के अफवाहों से सुबह-सुबह सोशल मीडिया हिल गया. जगह-जगह उनके निधन की खबरें आने लगी. लेकिन कुछ देर बाद ही धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने एक पोस्ट किया और पिता की मौत की अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया.

ईशा देओल का पोस्ट

ईशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बयान जारी किया और लिखा- ‘मीडिया झूठी खबरें फैला रही है. मेरे पिता स्थिर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को थोड़ी निजता दें. पापा की जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने के लिए धन्यवाद.’

सनी देओल की टीम भी जारी कर चुकी है बयान

ईशा देओल का पहला आधिकारिक बयान नहीं है. इससे पहले. सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी कर कहा था, ‘धर्मेंद्र स्थिर हैं और निगरानी में हैं. कृपया सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें.’

हेमा मालिनी ने भी किया था पोस्ट

हेमा मालिनी ने भी इंस्टाग्राम पर पुष्टि की थी कि मैं धरम जी के लिए सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देती हूं. वह अस्पताल में निगरानी में हैं और हम सब उनके साथ हैं. मैं आप सभी से उनके कल्याण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं.’

1 नवंबर से अस्पताल में हैं धरम पाजी

89 साल के धर्मेंद्र को 1 नवंबर से मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. शुरुआत में इसे रूटीन चेकअप बताया गया, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें आईसीयू शिफ्ट किया गया और लाइफ सपोर्ट पर हैं. सोमवार को हालत बिगड़ने की खबरें आईं, जिसके बाद मौत की अफवाहें उड़ने लगीं. पत्रकार विक्की ललवानी ने अस्पताल स्टाफ से बातचीत साझा की, जिसमें कहा गया, ‘धर्मेंद्र जी सांस में दिक्कत हो रही है. इसलिए वह आईसीयू में हैं लेकिन पैरामीटर्स सामान्य – हार्ट रेट 70, बीपी 140/80… चिंता की कोई बात नहीं है’.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button