बिहार

बिहार के जमुई में दो दिन के लिये इंटरनेट सेवा बंद… जानें क्यों

बिहार के जमुई में हुए भयंकर बवाल के बाद दो रोज के वास्ते इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। प्रशासन की ओर से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। यहां याद दिला दें कि बीते रविवार को जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह गांव में दो पक्षों में भयंकर बवाल हो गया था। जमकर पत्थरबाजी की गयी थी। पत्थरबाजी में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये थे। वहीं, कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गयी। पूरा इलाका अशांत हो गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। फ्लैग मार्च तक किया गया। वहीं, आठ संदेही लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एहतियात के तौर पर आज यानी सोमवार को इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। इंटरनेट सेवा दो रोज के लिए बंद की गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को हुए बवाल में 41 नामजद और करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई गयी है। दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दोनों पक्षों पर प्रशासन की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एक पक्ष के लोगों पर बिना इजाजत और सूचना के जुलूस निकालने, जबकि दूसरे पक्ष पर हमला करने और उपद्रव मचाने का इल्जाम है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button