क्राइम
छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गयी

बेंगलुरु में छह साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 7.30 बजे हुई जब पीड़िता के माता-पिता निर्माण कार्य के लिए बाहर गए हुए थे।वह राममूर्तिनगर थाना क्षेत्र में घर पर अकेली थी।
आरोपी की पहचान बिहार के 25 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। आरोपी राजमिस्त्री का काम करता था। जब उसने पीड़िता को अकेला पाया तो उसे बहला-फुसलाकर बाहर ले गया। वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।यौन उत्पीड़न के दौरान लड़की की मौत हो गई।