क्राइम

Roorkee: मंदिर में सो रहे सेवादार की हत्या; सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, सुबह खून से लथपथ शव मिला!

Roorkee: मंदिर में सो रहे सेवादार की हत्या; सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, सुबह खून से लथपथ शव मिला.

रुड़की के भोगपुर गांव के पास स्थित एक मंदिर में रात के समय सो रहे सेवादार की बदमाशों ने सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गोधना मुजफ्फरनगर निवासी राजवीर (65)पिछले करीब दो महीनों से खाटू श्याम मंदिर में सेवा कर रहे थे और रात में वहीं प्रांगण में सोते थे। शनिवार रात भी वह मंदिर परिसर में सोए हुए थे। रविवार सुबह एक ग्रामीण जब मंदिर पहुंचा तो उसने राजवीर को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने गांव में सूचना दी।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी व भिक्कमपुर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button