राष्ट्रीय

धामी सरकार का एक्शन: यूपीसीएल, यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसर किए कार्यमुक्त, सेवा विस्तार पर कर रहे थे काम.

धामी सरकार का एक्शन: यूपीसीएल, यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसर किए कार्यमुक्त, सेवा विस्तार पर कर रहे थे काम.

धामी सरकार ने मंगलवार देर शाम यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसरों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। ये सभी अफसर सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार को सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून 2024 से दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया था। उन्हें अब कार्यमुक्त कर दिया गया है।

उनकी जगह अब यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक यमुना वैली प्रथम डाकपत्थर और पिटकुल के प्रभारी निदेशक परिचालन गजेंद्र सिंह बुदियाल को यूपीसीएल के एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button