हाथियों की लड़ाई में चपेट में आई महिला टूरिस्ट, कुचलने से मौत, कर्नाटक वाइल्डलाइफ कैंप का खौफनाक वीडियो

हाथियों की लड़ाई में चपेट में आई महिला टूरिस्ट, कुचलने से मौत, कर्नाटक वाइल्डलाइफ कैंप का खौफनाक वीडियो
कर्नाटक के एक वाइल्डलाइफ कैंप में एक हाथी महिला टूरिस्ट के ऊपर गिर पड़ा. इससे महिला टूरिस्ट की मौत हो गई. हादसा तब हुआ, जब दो हाथी आपस में लड़ रहे थे.
कोडागु:
कर्नाटक के कोडागु जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वाइल्डलाइफ कैंप में एक महिला टूरिस्ट की मौत हो गई. महिला हाथियों को नहाते हुए देख रही थी, तभी दो हाथियों की लड़ाई होने लगी और वह एक हाथी के नीचे आ गई. हाथी के नीचे आने से महिला की कुचलकर मौत हो गई. कर्नाटक के कोडागु जिले में दुबारे हाथी कैंप में यह दुर्घटना हुई.
महिला टूरिस्ट की पहचान 33 साल की ज्यूनेश के रूप में हुई है, जो चेन्नई की रहने वाली थीं. वह दुबारे हाथी कैंप में हाथियों को नहाते हुए देख रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई. हाथियों के नहाने के दौरान ‘कंचन’ नाम के एक हाथी ने दूसरे हाथी ‘मार्तंडा’ पर हमला कर दिया. हाथियों को काबू करने की महावतों की सारी कोशिशें नाकाम रहीं.
