केरल

केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री; जानें कैसी होगी नई सरकार?

केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री; जानें कैसी होगी नई सरकार?

केरलम में सोमवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस सरकार में मुख्यमंत्री सहित 21 मंत्री होंगे. मुस्लिम लीग के 5 नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा.

तिरुवनंतपुरम:
केरलम में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो हफ्ते बाद यूडीएफ की सरकार का गठन होने जा रहा है. केरलम में सोमवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. इस सरकार में कांग्रेस के वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनकी सरकार में उन्हें मिलाकर 21 मंत्री होंगे. सतीशन ने रविवार को लोक भवन पहुंचकर गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को कैबिनेट की लिस्ट सौंपी.

वीडी सतीशन की सरकार में रमेश चेन्निथला भी कैबिनेट मंत्री बनेंगे. चेन्निथला भी मुख्यमंत्री पद की रेस में थे. हालांकि, हाईकमान ने सतीशन को चुना. कांग्रेस ने 14 मई को सतीशन को विधायक दल का नेता चुना था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button