POLITICSअंतरराष्ट्रीयदिल्लीविज्ञानं-एवं-तकनीक

बांग्लादेश और अमेरिका ने मिलकर भारत को दिया बड़ा झटका!

बांग्लादेश और अमेरिका ने मिलकर भारत को दिया बड़ा झटका!

बांग्लादेश ने भारत से कपास की खरीद को कम करके अमेरिका से खरीदने का फैसला किया है. उसका कहना है कि इससे उसके वस्त्र उद्योग को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी. अमेरिका ने भी कहा है कि अगर बांग्लादेश अमेरिकी कपास से कपड़े बनाता है तो वो उसे अमेरिकी बाजार में बिना टैरिफ बेच सकता है.

कपड़ा उद्योग बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इस रीढ़ को सहारा देते हैं भारत समेत सेंट्रल एशिया के कुछ देश. बांग्लादेश कपड़े बनाता है लेकिन इसके लिए कपास (Cotton) भारत सप्लाई करता है, लेकिन अब बांग्लादेश ने इसमें बड़े बदलाव की घोषणा कर दी है. मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने 9 फरवरी को अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौता किया था.

आज यानी गुरुवार को बांग्लादेश में चुनाव हो रहे हैं और इस चुनाव से ठीक तीन दिन पहले यूनुस सरकार ने अमेरिका से व्यापार समझौता कर लिया. समझौते की वैधता पर कई सवाल खड़े हुए क्योंकि यूनुस सरकार ने समझौते को काफी सीक्रेट रखा और इसका ड्राफ्ट किसी के साथ शेयर नहीं किया गया.

अमेरिका के साथ हुए समझौते के तहत बांग्लादेश भारत से कपास की खरीद को धीरे-धीरे कम करने जा रहा है. बांग्लादेश ने घोषणा की है कि भारत की जगह अब अमेरिका से कपास खरीदी जाएगी l

*बांग्लादेश के लिए गेमचेंजर साबित होगा अमेरिका से कपास की खरीद’
*बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के सूचना सलाहकार शफीकुल आलम ने एक इंटरव्यू में अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को ‘गेम चेंजर’ बताया. उन्होंने कहा कि इससे बांग्लादेश को अमेरिकी बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी, जो उसके लिए बेहद अहम है
अमेरिका ने बांग्लादेश से व्यापार समझौते के तहत टैरिफ में एक प्रतिशत की कटौती कर उसे 19% कर दिया है. कंबोडिया और इंडोनेशिया जैसे देश वस्त्र उद्योग में बांग्लादेश के प्रतिस्पर्धी हैं और इन देशों पर भी अमेरिका ने 19% का ही टैरिफ लगाया है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button