Kedarnath Yatra: यात्रा मार्ग पर होटलों, ढाबों और प्रतिष्ठानों को स्वच्छता पर मिलेगी स्टार रेटिंग और ग्रीन बैज.

आगामी चारधाम यात्रा को पर्यावरण अनुकूल संचालन के लिए जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में विभागीय अधिकारियों, निकायों और एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा अवधि के दौरान उत्पन्न होने वाले कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण, संग्रहण एवं पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व में किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और निर्देशित किया कि इस वर्ष ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और डिपॉजिट रिफंड स्कीम के माध्यम से कूड़ा निस्तारण को बढ़ावा दिया जाए। जिससे यात्रियों को प्लास्टिक बोतल, रैपर आदि वापस जमा कराने के लिए प्रेरित किया जा सके।
इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों, होटल एसोसिएशन, दुकानदारों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए.



