गोंडा

ग्राम सभा की सरकारी भूमि से सफेदा के पेड़ों की कटान का आरोप, ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

*गोंडा*

गोंडा जिले अंतर्गत कर्नलगंज तहसील कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम सभा नकार की सरकारी भूमि से सफेदा के पेड़ों की कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों पर चोरी से सरकारी लकड़ी काटने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला जनता दर्शन में उठने के बाद एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा नकार के प्रधान सलमान पुत्र मोहम्मद शहजाद ने उपजिलाधिकारी कर्नलगंज को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि ग्राम सभा की सरकारी भूमि पर लगे सफेदा के पेड़ों को गांव के ही माना पुत्र ढोड़े, प्रवेश पुत्र कृपाल, सुनील पुत्र टेढ़े तथा शिव पुत्र गुड्डू द्वारा आपसी मिलीभगत से चोरी-छिपे काट लिया गया। प्रधान द्वारा इस संबंध में पहले ही स्थानीय पुलिस चौकी व तहसील प्रशासन को शिकायत दी गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार कर्नलगंज ने मामले की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक (आरआई) एवं थाना प्रभारी कर्नलगंज (एसएचओ) को निर्देशित किया था। इसके बाद जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जब मामला उपजिलाधिकारी कर्नलगंज के संज्ञान में लाया गया, तो एसडीएम ने पुनः आरआई एवं एसएचओ कर्नलगंज को संयुक्त रूप से प्रकरण की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक आदेश के बाद अब ग्रामीणों की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। वहीं ग्राम प्रधान ने मांग की है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और लकड़ी को जब्त किया जाय, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button