अंतरराष्ट्रीयदिल्लीसाहित्य-एवं-संस्कृति

तिरंगे वाली साड़ी में ‘संदेशे आते हैं’ गाने पर रूसी महिला ने किया ऐसा डांस, देख सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा l

दिल जीतने वाला डांस!

तिरंगे वाली साड़ी में ‘संदेशे आते हैं’ गाने पर रूसी महिला ने किया ऐसा डांस, देख सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा l

सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोग गर्व करते हैं। वहीं, कुछ वीडियो दिनभर हंसाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में डांस का एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद आपका सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाएगा। आलम ये है कि इस खूबसूरत वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।
सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग एक से एक अनोखे कारनामे करते रहते हैं। कुछ लोग तो इस प्लेटफॉर्म के जरिए फेमस भी हो जाते हैं। वहीं, कुछ लोग यूजर्स के दिल को छू लेते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। दरअसल, इन दिनों बॉर्डर-2 फिल्म के गानों को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। खासकर, ‘संदेशे आते हैं’ गाने पर तो लोग जमकर वीडियो बना रहे हैं। इस गाने पर दुनियाभर के लोग डांस कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक रूसी महिला ने तिरंगे वाली साड़ी में इस गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। कई लोग तो इस महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

*दिल जीतने वाला डांस*
इस डांस वीडियो को देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। इतना ही नहीं काफी गर्व भी महसूस कर रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को ‘tatianaromanoff’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इसे दिल जीतने वाले बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि इस डांस वीडियो को देखकर दिन बन गया। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button