POLITICS
मौजूदा CM का इस तरह अदालत में आना ठीक नहीं”, सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की पेशी पर विवाद, नई अर्जी दाखिल।

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के व्यक्तिगत रूप से पेश होकर दलीलें देने को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल की गई है, जिसमें कहा गया है कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री का इस तरह अदालत में आना ठीक नहीं है।यह अर्जी अखिल भारत हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल की ओर से दाखिल की गई है। उनका कहना है कि ममता बनर्जी का अदालत में खुद आना कोर्ट पर एक तरह का “प्रतीकात्मक दबाव” बना सकता है।
पिछले हफ्ते ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट में खुद पेश हुई थीं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में चल रही SIR प्रक्रिया को लेकर दायर अपनी याचिका पर बात रखी थी। यह मामला वोटर लिस्ट से जुड़े विशेष पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ा है।



