JJD ही लालू की असली पार्टी, RJD का विलय…’, भाई तेजस्वी को तेज प्रताप का ऑफर l

जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि कुछ जयचंद उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं. उन्होंने राजद एमएलसी सुनील सिंह को जयचंद बताया और आकाश भाटी व आकाश गुर्जर का नाम लेकर चर्चा बढ़ा दी. तेज प्रताप ने कहा कि फोटो वायरल कर बदनाम करने की कोशिश हो रही है.
बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. जनशक्ति जनता दल की बैठक के दौरान तेज प्रताप ने कहा कि उनके खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जयचंदों को उनके पीछे लगाया गया है ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके. तेज प्रताप यादव ने राजद एमएलसी सुनील सिंह को जयचंद बताते हुए कहा कि अब उन्हें समझ में आ गया है कि कौन लोग भीतर से नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले वे जयचंदों को गद्दी पर बैठाने चले थे लेकिन अब बिहार की जनता गद्दी पर बैठेगी l



