नोएडा डीएम CEC ज्ञानेश कुमार की बेटी…’, युवराज केस में एक्शन पर सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल l

नोएडा में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के बाद योगी सरकार की कार्रवाई पर सियासत तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी ने अधिकारियों के ट्रांसफर को दिखावा बताते हुए नोएडा डीएम मेधा रूपम को प्रशासनिक संरक्षण देने का आरोप लगाया है, जो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत ने प्रशासनिक लापरवाही और रेस्क्यू सिस्टम की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है. 16-17 जनवरी की रात घने कोहरे के बीच युवराज की कार सेक्टर-150 स्थित एक निर्माणाधीन स्थल पर पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई. आरोप है कि मौके पर प्रशासन और रेस्क्यू टीम की मौजूदगी के बावजूद समय रहते उन्हें नहीं बचाया गया. इस हादसे के बाद यूपी सरकार ने कार्रवाई करते हुए नोएडा अथॉरिटी के सीईओ को निलंबित कर दिया, लेकिन इस कदम पर आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं l



