गोंडा

शुक्रवार को निकाला जाएगा जुलूस-ए-मोहम्मदी,शहर की मस्जिदों और सड़क किनारे की गई सजावट

*गोंडा*

गोंडा जिले में शुक्रवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश (जन्म दिवस)मनाया जाएगा। पैगंबर के यौमे पैदाइश की खुशी में गुरूवार की रात जगह जगह जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी (मीलाद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं अलग अलग मदरसों, संगठनों और अकीदतमंदों की ओर से शुक्रवार को जुलूस – ए- मोहम्मदी निकाला जायगा ।

बारा रबीउल अव्वल के बारे में कारी इर्शाद हशमती ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस को बारह रबीउल अव्वल और बारा वफात के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि गुलामान-ए-मुस्तफा कमेटी की ओर से गुरुवार को दोपहर में मीलाद का कार्यक्रम हुआ इसके बाद लंगर हुआ जिसमें तमाम लोगों ने खाना खाया। उन्होंने बताया कि दोपहर के बाद शुक्रवार को तकिया मोहल्ला से जुलूस निकाला जाएगा साहबगंज महारानीगंज खैरा सतई पुरवा से बाबा टेंट होते हुए जुलूस वापस तकिया मस्जिद आएगा। इसी तरह बाबा सदरुद्दीन शाह दरगाह से जुलूस निकाला जाएगा। औलिया मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद सफी ने बताया कि रात में घोसियाना में ईद मीलादुन्नबी की महफिल होगी। शुक्रवार को सुबह आठ बजे जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस घोसियाना स्टेशन पीएसी पुलिस लाइन होकर पोर्टरगंज से फोरविसगंज गंज परेड सरकार जेल रोड अम्बेडकर चौराहा होकर वापस दरगाह आएगा। मदरसा मीनाईया के खादिम तबरेज आलम ने बताया कि यहां से दोपहर बाद 4 बजे जुलूस निकाला जायगा। मदरसा सदरूल उलूम के मौलाना सैय्यद जफीर अहमद ने बताया कि पैगंबर मानव जाति के लिए अमन व शांति का पैगाम लेकर आये। मीनाईया के कारी उस्मान ने बताया कि अल्लाह तआला ने मोहम्मद साहब को तमाम इन्सानियत के लिए रहमत बना कर भेजा । इसको लेकर शहर, कस्बों व गांवों में मस्जिदों और सड़कों के किनारे सजावट की गई है। कई स्थान पर फूल लाइट थर्माकोल आदि से खूबसूरत भव्य स्वागत गेट बनाया गया है। जुलूस ए मोहम्मदी के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्बन्धित साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से पुलिस विभाग खुफिया विभाग के अलावा ड्रोन से निगरानी का खाका बनाया गया है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button