राष्ट्रीय
GST दरों में कटौती: उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 56वीं GST परिषद की बैठक में कर दरों में बदलाव का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। अब GST में केवल दो प्रमुख स्लैब—5% और 18% होंगे। इस सुधार से महंगाई में कमी, उपभोक्ता भावना में सुधार, और व्यापारिक निर्बाधता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। Kotak Mahindra AMC के MD, निलेश शाह ने इसे ‘दिवाली का तोहफ़ा’ बताया, जो फिस्कल दृष्टि से manageable है और व्यापार में ease of business को बढ़ाएगा



