गोंडा

शांति कुंज हरिद्वार गंगा की गोद से आई अखंड ज्योति यात्रा को जोरदार स्वागत पूजन

*गोण्डा*

गोंडा जिले के अंतर्गत गोंडा उतरौला मुख्य मार्ग पर स्थित सोनबरसा, नगर पंचायत धानेपुर में सनातन धर्म संस्कृति पवित्र गंगा मैया की गोद पवित्र स्थल हरिद्वार शांति कुंज से सैकड़ों वर्षों से जल रही दिव्य ज्योति शताब्दी मां भगवती देवी जन्म शताब्दी के अवसर पर दिव्य ज्योति दर्शन यात्रा आज बुधवार को पौराणिक स्थल सोनबरसा पोखरा आश्रम ज्वाला माई मंदिर आश्रम पर आगमन हुआ यात्रा का स्वागत पीठाधीश्वर महंत संत छोटे बाबा ने किया गायत्री मंत्र मंत्रोच्चारण के साथ अखंड ज्योति का विधि-विधान से पूजन किया।हरिद्वार से आये संत महात्मा का क्षेत्रीय लोगों ने फूलों की बर्षा किया। यात्रा टोली का नेतृत्व कर रहे आचार्य समर बहादुर सिंह ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं का आभार जताते हुए संदेश के तौर पर कहा यह ज्योति यात्रा सनातन संस्कृति के लिए संदेश है जिस तरह ज्योति सैकड़ों बर्षो से दिव्य रूप से जल रही है ठीक इसी तरह हम सब धर्म संस्कृति का मान सम्मान बढ़ाते रहै टोली नायक सुभाष तिवारी,सूर्या सहित के साथ सैकड़ों लोग के नेतृत्व में आश्रम पहुंची इस पावन अवसर पर स्वयं सेवक संघ कमलाकांत गुप्ता, शुभम् सोनकर, पवन कुमार वर्मा, दिनेश गुप्ता, सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों ने फूल वर्षों कर स्वागत किया।उसके बाद ज्योति यात्रा धानेपुर के लिए रवाना हुई जहां बग्गी रोड़ बाजार, पांडेय बाजार सहित जगह जगह धर्म प्रेमियों ने स्वागत किया। नगर पंचायत धानेपुर मे मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, नगर पंचायत धानेपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, सहित समस्त सभासद, चंद्र प्रकाश शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह सहित पुलिस बल ने स्वागत माल्यार्पण कर ज्योति कलश यात्रा में शामिल होकर भाजपा कार्यालय मेहनौन से नगर पंचायत धानेपुर कार्यालय फिर वापस मां काली मंदिर पर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिवार के लोग उपस्थित थे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button