राष्ट्रीय

पेहलगाम आतंकी हमले में घायलों का मुफ्त इलाज कराएंगे मुकेश अंबानी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है। इस हमले में भारतीयों ने अपनी जान गंवाई है। रिलायंस परिवार ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस हमले से पीड़ितों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। मुकेश अंबानी ने घायलों का जल्‍द ठीक होने की प्रर्थाना की है और रिलायंस के अस्‍पताल में मुफ्त इलाज का एलान किया हैं।

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्‍मन है।इसे किसी भी तरह से सपोर्ट नहीं मिलना चाहिए।उन्‍होंने आगे कहा कि हम अपने प्रधानमंत्री भारत सरकार और पूरे देश के साथ आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक लड़ाई में पूरी मजबूती से खड़े हैं।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button