बिहार

सिवान की लक्की कुमारी और आशीष कुमार ने बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, एनआईटियन क्लासेस ने मनाया जश्न

सिवान: सिवान जिले की होनहार छात्रा लक्की कुमारी, पिता अरविंद सिंह, ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जेईई मेन परीक्षा में 93 पर्सेंटाइल रिजल्ट हासिल करने के बाद, अब 12वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 443 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित किया।

वहीं, एनआईटियन क्लासेस से NEET की तैयारी कर रहे सिवान महादेवा निवासी आशीष कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 435 अंक हासिल किए हैं। इन दोनों छात्रों की सफलता पर संस्थान में खुशी का माहौल है।

संस्थान के डायरेक्टर और बंसल क्लासेस कोटा के पूर्व शिक्षक ई. आदित्य सर, प्रकाश सर, राहुल सर, लवली मैडम और संदीप सर ने सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर और हौसलाफजाई कर उनका उत्साह बढ़ाया।

एनआईटियन क्लासेस के सभी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें 395, 385, 375 जैसे उच्च स्कोर शामिल हैं। सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जिससे संस्थान की शिक्षण गुणवत्ता और मार्गदर्शन की एक बार फिर पुष्टि हुई है।

एनआईटियन क्लासेस, सिवान महादेवा रोड, मालवीय चौक के नजदीक, सुमित बुक के सामने स्थित है।

संस्थान के शिक्षकों ने छात्रों को उनकी आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दी हैं और भविष्य में और भी बेहतरीन रिजल्ट देने का संकल्प लिया है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button