क्राइम

मुस्कान की मां ने खोला सौरभ के पैसों का राज़

सौरभ हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।लंदन में अच्छी सैलरी होने के बावजूद भी सौरभ पैसों से टूट चुका था। यही वजह है कि वह अपने दोस्तों से भी मदद लेता था।

वह मुस्कान के परिवार वालों को भी पैसा भेजता था।जिससे 80-90 लाख रुपयों को लेकर राज गहरा गया है। इस पर मुस्कान की मां ने सफाई दी है।

सौरभ के पैसों को लेकर मुस्कान की मां का कहना है कि मेरे अकाउंट या मेरे पति के अकाउंट में कोई पैसे नहीं आए।हां, हमारे बेटे के अकाउंट में सौरभ ने जरूर एक लाख भेजे थे।

पुलिस को हमने इसके सभी कागजात दे दिए हैं।मां का कहना है कि सौरभ ने कई बार कहा था कि अपना अकाउंट नंबर दे दीजिए।सौरभ यह भी कह रहा था कि मैं कैश पैसे लेकर नहीं आ सकता।

क्योंकि मेरा एक दोस्त 10 लाख रुपए लेकर आ रहा था तो उसका कैश जब्त हो गया था।सौरभ के बार-बार कहने पर मैंने अपना अकाउंट नंबर भेजा था।लेकिन उसमें पैसे नहीं आए।

इसके बाद उसने बेटे से बात की तो उसने अपना अकाउंट नंबर भेजा।उसमें 100000 लाख रुपये आए थे। जिसमें से 40000 रुपये सौरभ ने उसी दिन ले लिया था जिस दिन लंदन से आया था।

इसके अलावा उसने बीच में भी 20000 रुपये लिया था।जब मेरी बेटी उसका मोबाइल लेकर घूम रही थी तब उसने मैसेज किया था कि मुस्कान के अकाउंट में पैसे डाल दो। जिसके बाद हमने 40000 रुपये डाले थे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button