POLITICSउत्‍तर प्रदेशगोंडाजानकारीपाठकनामाविचारसामयिक हंस

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान 2024 की हुई शुरुआत

प्रेम नारायण मिश्र/गोंडा : भाजपा द्वारा जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत को लेकर का कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला मुख्यालय पर किया गया।
सदस्यता अभियान 2024 की शुरुआत के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2 सितंबर को सदस्यता दिलाने के उपरांत से देश में सदस्यता अभियान प्रारंभ हुआ है। उसके उपरांत उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सदस्यता दिलाकर प्रदेश में सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया।
इसी के क्रम में आज जिले में सदस्यता अभियान का प्रारंभ किया जा रहा है। गोंडा जनपद को 6 लाख भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी सदैव नवीन कार्यकर्ता निर्माण हेतु समय-समय पर सदस्यता अभियान करती रहती है। यह भारतीय जनता पार्टी की एक संवैधानिक प्रक्रिया है। 2014 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा सर्वप्रथम भाजपा की डिजिटल सदस्यता शुरू हुई थी। अब 2024 में सबकी सदस्यता को समाप्त करके पुनः सदस्यता 2024 में प्रारम्भ की गयी है।
राष्ट्रीय स्तर पर 8800002024 मिस्ड काल करके डिजिटल सदस्यता प्राप्त करने हेतु नंबर जारी किया गया है। जो भी व्यक्ति बीजेपी में आस्था प्रकट करते हुए इस नंबर पर मिस कॉल करेगा भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सत्यापित करते हुए उसका सदस्यता कार्ड जारी कर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक चलेगी।
11 सितंबर से लेकर देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर तक विशेष अभियान के रूप में सदस्यता चलाई जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने कहा कि पार्टी ने यह तय किया है कि यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की स्वर्ण शताब्दी वर्ष भी है। इस हेतु सप्ताह के प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी एवं अभियान के सहसंयोजक राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 200 प्राथमिक सदस्य बने होंगे। सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक व्यक्ति को 100 सदस्य बनाना अनिवार्य होगा।
सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य 16 अक्टूबर से प्रारंभ किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button