
श्रीलंका में आए भीषण बाढ़ के लिए मदद भेजने के नाम पर पाकिस्तान ने प्रोपगैंडा करना शुरू कर दिया. पाकिस्तान ने कहा कि वो श्रीलंका राहत सामग्री भेजना चाहता है कि लेकिन भारत अपना एयरस्पेस नहीं दे रहा है. पाकिस्तान के झूठ को ध्वस्त करते हुए भारत ने कहा कि उसने मात्र 4 घंटे में क्लियरेंस दे दी थी.
भारत ने पाकिस्तान को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की तात्कालिक इजाजत दी है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच ये अहम घटनाक्रम है. पाकिस्तान ने अबतक भारतीय विमानों को अपना एयरस्पेस यूज करने की इजाजत नहीं दी है. हालांकि भारत का ये कदम श्रीलंका में आए भीषण बाढ़ से जुड़ा है. पाकिस्तान श्रीलंका को राहत सामग्री भेजना चाहता था. इसके लिए पाकिस्तानी विमानों का भारत के एयरस्पेस से गुजरना जरूरी है.



