Bihar: राबड़ी देवी किसी हाल में नहीं छोड़ेंगी 10 सर्कुलर रोड का आवास! RJD ने उठाया 20 वर्षों का सवाल

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड स्थित अपना आवास नहीं छोड़ेंगी। RJD ने इस मुद्दे पर 20 वर्षों से जुड़े सवाल उठाए हैं और कहा है कि इतने दिनों में खाली क्यों नहीं कराया गया।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की नई सरकार के मंत्रियों को आवास आवंटित कर दिया गया है। राबड़ी देवी को भी 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने को कहा गया है।
भवन निर्माण विभाग ने मंगलवार को उन्हें आवास खाली करने की नोटिस भेजी। कहा कि उन्हें 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है।
लेकिन वे यह आवास किसी हाल में नहीं छोड़ेंगी। यह बात RJD के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कही है। उन्होंने दो टूक कहा है कि जो करना है कर लें, लेकिन यह आवास खाली नहीं किया जाएगा।
बुधवार को मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनसे यह आवास ईर्ष्यावश खाली कराया जा रहा है। बस अपमानित करने के उद्देश्य से।



