मेरठ

मेरठ मे बस से कुचलकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत

बरात की बस ने मुंडाली में सड़क पार कर रहे करीब 11 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने गुलावठी निवासी चालक अमन को पकड़कर पीटा और बस में भी तोड़फोड़ की।

काफी देर प्रयास के बाद भी बालक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। बस भी कब्जे में ले ली। थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव जिटौली से शुक्रवार शाम करीब छह बजे बरात की बस बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव सपनावत बरातियों को लेकर जा रही थी।

खरखौदा जाने के लिए बस मुंडाली से होकर गुजर रही थी। तभी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अचानक 11 वर्षीय बालक बस की चपेट में आ गया। बच्चे के सिर के ऊपर से बस का पहिया उतर गया। इससे उसका चेहरा बुरी तरह कुचला गया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button