दो दिन पूर्व 14 वर्षीय बालक का शव सोमवार को गन्ने के खेत में मिला परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत थाना कोतवाली देहात के सालपुर चौकी के टिकरियागांव में 2दिन पूर्व शनिवार को गायब हुए गुमशुदा 14 वर्षीय बालक का शव आज सोमवार को गांव के ही निकट एक गन्ने के खेत में बरामद हुआ जिससे परिजनो में कोहराम मच गया। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार टिकरिया गांव निवासी गोविन्दा का 14वर्षीय पुत्र विशाल बीते 12 जुलाई को दिन में 2 बजे अचानक गायब हो गया परिजनों ने काफी खोजा लेकिन न मिलने पर थाना कोतवाली देहात में गुमशुदगी दर्ज कराई। आज सोमवार को परिजनों को सूचना मिली कि गांव के दक्षिण दिशा में गन्ने के खेत में एक बालक की लाश पड़ी है परिजनों ने जाकर देखा तो पाया कि वह लाश उसके 14 वर्षीय पुत्र विशाल की है। जिसकी सूचना उन्होंने सालपुर चौकी प्रभारी सौरभ सिंह को दी। जिस पर देहात कोतवाल संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजवाया। मृतक के पिता गोविंदा ने बताया कि चुनावी रंजिश व 8वर्ष पूर्व गांव में हुए एक झगड़े में धारा 308में मेरा पुत्र विशाल चश्मदीद गवाह था। इसी कारण से मेरे ही गांव निवासी मुकेश सहित 4अन्य लोगों ने हत्या कर दी है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात संजय कुमार ने बताया कि वादी गोविन्दा की तहरीर पर टिकरिया गांव निवासी मुकेश सहित 4 अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।



