गोंडा
सूकरखेत पसका के त्रिमुहानी घाट पर भव्य सरयू आरती का आयोजन

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत सूकरखेत पसका में स्थित त्रिमुहानी घाट पर भूतपूर्व राम कुमार सोनी के नेतृत्व में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सरयू आरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 1111 दीपों का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत गंगा आरती संपन्न कराई गई। सनातन धर्म परिषद के स्वामी भगवताचार्य ने भव्य आरती में सहभागिता की, जहां तमाम साधु-संतों एवं विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन व आरती की गई। आयोजन स्थल पर जगह-जगह भागवत भंडारा, लंगर एवं प्रवचन के कार्यक्रम चलते रहे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर परसपुर नगर पालिका अध्यक्ष बासुदेव सिंह, डॉ. अरुण सिंह, गिरीश शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



