राष्ट्रीय
पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच लगातार तीसरी रात हुई गोलीबारी

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच लगातार तीसरी रात भी गोलीबारी हुई।भारत के स्थानीय मीडिया के मुताबिक भारत सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है।
पाकिस्तान और भारत के सैनिकों के बीच लगातार तीसरी रात भी गोलीबारी हुई।इस बात की जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई है।परमाणु शक्ति संपन्न दोनों देशों के बीच रिश्ते कई दशकों के सबसे खराब स्तर पर पहुंच चुके हैं।
ऐसा 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद हुआ है।इस हमले में चार बंदूकधारियों ने 26 पर्यटकों को मार दिया था।भारतीय सुरक्षा बल इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियोंकी खोज के लिए बड़े स्तर का खोजी अभियान चला रहे हैं।