बिहार

कतरीसराय थाना क्षेत्र के पलटपुरा गांव में शनिवार को पंचायती के दौरान पूर्व वार्ड सदस्य की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

लोकेशन।नालंदा

डेस्क।बिहार

एंकर:कतरीसराय थाना क्षेत्र के पलटपुरा गांव में शनिवार को पंचायती के दौरान पूर्व वार्ड सदस्य की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बता रही है। मृतक गंगापुर गांव निवासी स्व. रामलखन सिंह के 59 वर्षीय पुत्र गणेश प्रसाद सिंह थे। परिजनों ने बताया कि पूर्व वार्ड सदस्य पलटपुरा गांव जमीनी विवाद की पंचायती करने गए थे। जहां बदमाशों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि पूर्व वार्ड सदस्य को हार्ट की बीमारी थी। दो बार पूर्व में अटैक आ चुका था। जांच में पता चला है कि पंचायती के दौरान वह थरथराते हुए गिर गए। उसी दौरान उनकी मौत हो गई। अंदेशा है कि हार्ट अटैक से उनकी जान गई। प्रारंभिक जांच में हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं। परिजन ने पांच को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी का आवेदन दिया है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया।

 

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button