तीन दिन बाद ‘मदर ऑफ ऑल डील’ का ऐलान, आज भारत पहुंच रहे EU के टॉप लीडर्स

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच बड़ी डील होने जा रही है. आज यूरोप के प्रतिनिधि भारत आ रहे हैं, जो 5 दिन के कार्यक्रम में शामिल होंगे. ये 26 जनवरी की परेड में भी शामिल होंगे, जिसके बाद डील का ऐलान होगा.
भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड डील (FTA) का ऐलान होने जा रहा है. 27 जनवरी को इसपर फाइनल मुहर लग जाएगी. इस डील को ‘मदर ऑफ ऑल डील’ कहा जा रहा है, जो अबतक के सभी डील्स से बड़ी होने वाली है. यह दशकों के इंतजार के बाद पूरा होने जा रहा है. इस बीच, यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भारत पहुंच रहे हैं. ईयू के टॉप लीडर्स गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसके बाद फ्री ट्रेड डील का ऐलान किया जा सकता है.
भारत और यूरोपीय संघ के बीच पांच दिन का कार्यक्रम रखा गया है, जो राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक क्षेत्रों में भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को गहरा करेगा. साथ ही ग्लोबल स्तर पर तनाव बढ़ने और अमेरिका जैसे देशों पर निर्भरता कम भी करेगा. 24 जनववरी को यूरोपी संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन नई दिल्ली पहुंच रही हैं, जो दोपहर 2.40 बजे पहुंचेगी. इसके बाद शाम 6 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से होटल इंपीरियल में मुलाकात करेंगी.



